Viral Video: गाजियाबाद में जीत के पार्षद पति ने घोड़े पर सवार होकर निकाला जुलूस; उड़ाए नोट, अब मुकदमा दर्ज
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो निकाय में जीतने वाली एक महिला पार्षद के पति का है। पत्नी की जीत पर पति इतना खुश हुआ कि उसने घोड़े पर सवार होकर जुलूस निकाला और फिर साथ चल रहे समर्थकों ने नोट भी उड़ाए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के मोदीनगर के वार्ड 23 से निर्दलीय जायदा बानो ने पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। जायदा की जीत पर उनके पति रईसुद्दीन ने जश्न के दौरान पर घोड़े पर सवार होकर गुरुद्वारा रोड इलाके में जुलूस निकाला। गाजे-बाजे के साथ अपने क्षेत्र में भ्रमण किया। साथ में काफी भीड़ भी रही।
https://twitter.com/amitkasana6666/status/1658093923502530562
इस दौरान उनके साथ चल रहे एक युवक ने नोटों की गड्डियां भी उड़ाई। किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पार्षद पति रईसुद्दीन समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: