Viral Video: बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट के पास फरियाद लेकर पहुंचा युवक; गनर ने जड़ दिए 4 थप्पड़
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक पुलिसवाले की बर्बता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। यहां सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में फरियार लेकर पहुंचे एक युवक को पुलिसवाले ने चंद सेकंड में चार थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो सामने आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सिपाही के खिलाफ जांच के लिए पत्र लिखा है।
जानकारी के मुताबिक मामला दो दिन पुराना बताया गया है। जिले के एक गांव का रहने वाला युवक अपने भाई की मौत के बाद किसान दुर्घटना बीमा का लाभ लेने के लिए अर्जी लेकर आया था। बताया गया है कि प्रार्थना पत्र समेत अन्य दस्तावेजों को देखने के बाद मामला आत्म हत्या का निकला तो सिटी मजिस्ट्रेट ने बीमा का लाभ नहीं मिलने के बाद बात कही।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1674297973533200384
बताया गया है कि इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने युवक को बाहर जाने के लिए कहा। युवक कार्यालय के बाहर पड़ी एक बेंच पर बैठ गया। इसी दौरान एक सिपाही वहां आया। उसने युवक से कुछ बात की और देखते ही देखते उसने युवक को चार थप्पड़ जड़ दिए। पास में खड़े किसी शख्स ने इस घटना को मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच के लिए एसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि हमने अपनी ओर से भी एक जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: