Viral Video: लोगों पर रील्स बनाने की दीवानगी इस कदर हावी हो गई है कि वे अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी अपनी एसयूवी कार को लेकर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आ गया और रील बनाई।
अधिकारी बोले- सुरक्षा में बड़ी चूक
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक, प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार चलाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है।
जांच के बाद सामने आया है कि घटना 8 मार्च की रात 11:30 बजे की है। उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा में चूक के कारण हुई। हम मामले में कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।
आरोपी की हुई पहचान, मुकदमा दर्ज
प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील कुमार नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा-159 व 147 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा इस मामले में संलिप्त रेलवे के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
40 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines