Viral Video: मुरादाबाद में कुर्बानी के लिए लाए भैंसे ने बाजार में मचाया उत्पात, कई लोग पहुंच गए अस्पताल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार को कुर्बानी के लिए लाए गए एक भैंसे ने बाजार में जमकर उत्पाद मचाया। ट्रक से उतरते ही उसने कई लोगों को रौंद डाला। भैंसे को काबू करने में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं भैंसे के उत्पाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मुरादाबाद के थाना गलशहीद इलाके के पत्थर चौक का है। बताया गया है कि यहां बकरीद पर कुर्बानी के लिए ट्रक में भैंसा लाया गया था। लोगों ने जैसे ही ट्रक का डाला खोला, वैसे ही भैंसे ने छलांग लगा दी। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई। ट्रक के पीछे खड़ी भीड़ की ओर भैंसा भागा।
बकरीद की कुर्बानी के लिए लाया भैंसा हुआ बेकाबू, मचाया उत्पात, कई हुए घायल
◆ वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है
Bakrid | #Bakrid | Buffalo Goes Wild in Moradabad pic.twitter.com/KPtbhmAaAm
— News24 (@news24tvchannel) June 28, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंसा इस दौरान एक दुकान में घुस गया। वहां भी तोड़फोड़ मचा दी। लोगों ने उसे काबू करने की कोशिश की, लेकिन भैंसा सभी को रौंदता हुआ चला गया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि काफी देर बाद जब भैंसा थक गया, तब उसे बांधा गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: