'लिखो मेरी रपट दरोगा जी, बीवी ने एकदम से दिया पटक दरोगा जी...' गाकर से इंटरनेट पर छाए सिपाही तेजवीर, देखें Video

Tejveer video

Viral Video: ‘लिखो मेरी रपट दरोगा जी, बीवी ने एकदम से दिया पटक दरोगा जी…’ गाना इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया (Viral Video) हुआ है। आपको जानकार हैरानी होगी कि ये गाना किसी लोकगायक ने नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश (UP Police) पुलिस के एक सिपाही ने गाया है। अपने मदमस्त अंदाज में गाना गाने के लिए मशहूर सिपाही तेजवीर (Tejveer Singh) बागपत (Baghpat) जिले में तैनात हैं।

पुलिस लाइन में परेड के बाद गाया

जानकारी के मुताबिक सिपाही तेजवीर सिंह बिधूड़ी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तैनात हैं। बताया गया है कि बागपत पुलिस लाइन में परेड के बाद उन्होंने साथी पुलिस कर्मियों के साथ ‘लिखो मेरी रपट दरोगा जी, बीवी ने एकदम से दिया पटक दरोगा जी…’ गाना गाया। वहां मौजूद एक शख्स ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

राजस्थान-हरियाणा की रागिनियों में लिया भाग

बता दें कि पेशे से सिपाही होने के बावजूद तेजवीर सिंह बिधूड़ी राजस्थान और हरियाणा में कई रागिनी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। करीब छह साल पहले तेजवीर उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने बागपत पुलिस लाइन में ही गाना, ‘मैंने बहू बदल दी चार, पर एक ना ढंग की आई…’ गाया था। अब फिर से तेजवीर सुर्खियों में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ