Viral Video: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक दुकान पर मैगी खाने के लिए रुके। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई। तभी एक दूल्हा भी वहां आ गया। उसने अखिलेश यादव से ऐसी बात कही कि सभी लोगों ने हंसी के ठहाके लगा दिए। सपा प्रमुख भी खुद को रोक नहीं पाए। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक दुकान पर रुके थे सपा प्रमुख
जानकारी के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वे दौरा करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे थे। रास्ते में हाईवे पर उन्होंने एक दुकान देखी तो नाश्ता करने के लिए रुक गए। उन्होंने वहां मैगी बनवाई और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मैगी खाई। मैगी बनाने वाले युवकों के साथ फोटो खिंचवाई।
दूल्हे ने चटकी से दिया ये जवाब
तभी अखिलेश यादव की निगाह एक नए नवेले दूल्हे पर पड़ी। अखिलेश ने दुल्हे को बुलाया तो हाजिर जवाब युवक ने कहा, क्या साहब आप मेरी शादी में नहीं आए। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि दूल्हा इधर आओ… पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 1100 रुपये दूल्हे को दो। इस पर दूल्हे ने कहा कि साहब 1100 दो या 2100, अपने हाथ से दे दीजिए.. इस पर ठहाका लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगली बार आएंगे तो देंगे।
पिछले साल भी मैगी के साथ सामने आई थी फोटो
मौके पर खड़े लोगों ने इस वाक्ये को अपने कैमरों में कैद कर लिया। वीडिया को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भी अखिलेश यादव की एक ढाबे पर मैगी खाते हुए वीडियो वायरल हुई थी। बताया गया था कि वे लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ढाबे पर रुके थे। हालांकि भाजपा के कुछ नेताओं ने इस बात चुटकी भी ली थी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines