Student Shot Teacher in Agra: सोशल मीडिया को लेकर य़ुवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है और इसी क्रेज के चलते अक्सर कुछ युवा छात्र लोगों की नजरों में आने या वायरल होने के लिए अपने अपराधों का ब्यौरा वीडियो या फोटो के जरिए सोशल मीडिया पर डालने से भी पीछे नहीं हटते हैं। बदमाशी पर उतारू ऐसे ही दो छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों छात्र अपने शिक्षक के पैर में गोली मारने की बात बताते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों ने अपने शिक्षक के पैर में गोली मार और फिर दोनों छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, सोशल मीडियो पर वीडियो के वायरल होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और महज 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वीडियो में बोले दबंग छात्र- “40 गोली मारनी है, अभी 39 गोली बाकी है”
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों दबंग छात्रों ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। इस छात्रों का धमकी भरा अंदाज देखकर वीडियो तो तेजी के साथ वायरल होना शुरू ही हो गया, साथ ही लोग पुलिस से इन दबंगों पर कार्रवाई की मांग भी करने लगे। वायरल वीडियो में छात्रों ने अपने शिक्षक को गोली मारने की बात बताते हुए कहा कि ’40 गोली मारनी है, अभी 39 गोली बाकी है, 6 माह के बाद वापस आऊंगा, पैर को छलनी कर देंगे’। इसके साथ ही इस वीडियो में एक छात्र खुद को गैंगस्टर बताते हुए नजर आ रहा है।
लड़की से जुड़ा है पूरा मामला
वायरल वीडियो के पीछे की जब कहानी पता की गई, तो सामने आई हकीकत ने हर किसी के होश उड़ा दिए। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला आगरा के थाना खांदोली क्षेत्र का है, जहां गुरुवार को छात्र तरुण और उत्तम ने अपने शिक्षक सुमित के पैर में गोली मार दी। छात्र तरुण और उत्तम का आरोप था कि उनके शिक्षक सुमित का भाई योगेंद्र एक लड़की के टच में था और उस लड़की से उत्तम प्यार करता था। उत्तम का कहना है कि सुमित के भाई को समझाने का प्रयास किया गया था लेकिन वह नहीं माना तो गुस्से में आकर योगेंद्र की जगह उसके भाई शिक्षक सुमित को गोली मार दी। इतना ही नहीं, इस मामले के बाद दोनों छात्रों ने दहशत का माहौल बनाने के लिए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही आगरा पुलिस एक्शन मोड में आ गई, जिसके चलते 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान दोनों छात्र अपनी गलती के लिए मांफी मांग रहे थे। इतना ही नही, छात्रों ने बताया कि वे दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से काफी प्रभावित थे। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और इन दोनों आरोपी लड़कों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी थी। टीम गठित करने के कुछ ही घंटे के बाद ही इंस्पेक्टर खांदोली नीरज मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
39 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines