Viral Video: सब्जी मंडी में साइकिल लेकर दौड़ा सांड, जिसने भी देखा उसकी कांप गई रूह
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले के एक कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सांड की गर्दन साइकिल फंस गई। इससे परेशान होकर सांड ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। सांड ने जमकर तांडव मचाया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने जैसे-तैसे साइकिल को सांड की गर्दन से बाहर निकाला। वहीं इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो रहा है।
घटना आगरा के डौकी कस्बे की बताई जा रही है। यहां के टंकी चौराहे की एक सड़क पर सब्जी की मंडी लगी हुई थी। बाजार में खरीदारी करने के लिए गए ग्रामीणों ने सब्जियों की दुकानों के पीछे अपनी साइकिलें खड़ी कर दी थीं। इसकी दौरान एक सांड भी वहां पहुंचा। उसने साइकिल में सींग मारा। इसी दौरान उसकी गर्दन साइकिल के फ्रेम में फंस गई।
साइकिल फंसने से सांड परेशान हो गया। इधर-उधर भागने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। सांड का जिधर मुंह होता, वह उधर ही भाग खड़ा होता। सांड को देख लोग भी इधर-उधर भागने लगे। काफी देर तक सांड ने बाजार में तांडव मचाया।
इस दौरान कई बार सांड साइकिल के साथ गिरा भी। काफी देर के बाद लोगों ने किसी तरह से साइकिल को सांड के गले से बाहर निकाला। बाजार में खड़े लोगों में से किसी ने अपने फोन से सांड का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: