Viral Video: अधिकारी मेरी नहीं सुनते... कहकर थाने में ही धरने पर बैठ गए भाजपा के पूर्व मंत्री, फिर मचा हड़कंप
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से मंगलवार को PWD मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा निरीक्षण के बाद विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तो अब आगरा जिले से भी एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। यहां अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाकर पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश (MLA Dr. GS Dharmesh) थाने में ही धरने पर बैठ गए।
डॉ. जीएस धर्मेश आगरा की छावनी सीट से विधायक हैं। योगी की पूर्व सरकार में जीएस धर्मेश समाज कल्याण राज्यमंत्री थे। जानकारी के मुताबिक अब मामला आगरा के थाना सदर परिसर का है। विधायक थाने में लोगों की समस्या को लेकर गए थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं। इसके बाद विधायक थाने में ही धरने पर बैठ गए।
वहीं भाजपा विधायक जीएस धर्मेश के थाने में धरना देने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएम सदर अर्चना सिंह, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी थाने पहुंच गए। उन्होंने विधायक को समझाने और समस्या के समाधान का प्रयास किया, लेकिन देर शाम कर विधायक थाने में धरने पर बैठे रहे।
विधायक का समर्थकों के साथ थाने में धरना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक पुलिस अधिकारी से कहते हुए दिख रहे हैं कि मैं पहले भी आया था, एक घंटा बैठ कर गया था। पूरी बात समझाई आपको, हर चीज को मजाक समझते हैं। मौके पर काफी संख्या में पुलिस भी दिखाई दे रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: