Viral News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेम प्रसंगों को लेकर चर्चाओं का विषय बन गई है। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला ने उसके साथ भी प्रेम विवाह किया था। इसके बाद और भी प्रेम प्रसंग चले। पति का आरोप है कि अब उसकी पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर पांचवें प्रेमी के साथ भाग गई है। पति अब जगह-जगह पोस्टर लगाकर उसकी तलाश कर रहा है।
लव मैरिज के बाद भी प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ का रहने वाला एक शख्स करीब 10 साल पहले काम की तलाश में चंडीगढ़ गया था। वहां करीब एक साल बाद उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई। पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने आजमगढ़ आ कर शादी कर ली। बताया गया है कि पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद दूसरी बार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
यह भी पढ़ेंः मम्मी-पापा नहीं माने तो अपने प्यार को भूल जाइये, नहीं रह पाएंगे लिव-इन में भी
फोन पर करती रहती थी बात
पीड़ित पति ने बताया वह अक्सर फोन पर किसी से बात करती थी। जब उसका पति पूछता था कि किसका कॉल है तो वो उसे अपना दोस्त बताती थी। पति भी पत्नी पर आंख बंद करके भरोसा करता था। पत्नी लगातार फोन पर किसी शख्स से बातों में लगी रही। आरोप है कि एक दिन पत्नी गायब हो गई। पति ने जांच पड़ताल की तो ऐसे खुलासे हुए कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब वह सिर पकड़कर बैठा है। हालांकि उसने स्थानीय थाना में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पति के सामने आई सच्चाई
पति ने बताया कि पड़ताल करने पर सामने आया कि उसके साथ शादी से पहले और बाद में करीब चार लोगों से प्रेम संबंध थे। उससे शादी से भी दो बच्चे बताए गए हैं। अब उसकी पत्नी पांचवें प्रेमी के साथ चली गई है। उसने पत्नी को खोजने के लिए काफी प्रयास किए हैं। ऐसे में अब वो खुद इलाके में जगह-जगह पोस्टर लगाकर उसकी तलाश में जुट गया है।
संबंधित खबरें
इस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
7 mins agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
2 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
13 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
19 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
19 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
20 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
20 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines