Viral News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या का एक और वीडिया सामने आया है। बरेली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की ओर से दावा किया गया है कि वीडियो ज्योति मौर्या का है, जिसमें वे गालियां और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि वीडियो में महिला का चेहरा धुंधला है। उधर ज्योति मौर्या ने वीडियो को फर्जी बताया है।
पुलिस अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बरेली में हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वीडिया चर्चित अधिकारी ज्योति मौर्या का है। दावा किया गया है कि वीडियो में अधिकारी जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल और गालियां दे रही हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।
वर्तमान में जीएम हैं ज्योति मौर्या
बता दें कि ज्योति मौर्या एसडीएम रैंक की अधिकारी हैं और वर्तमान में बरेली जिले में स्थित शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। साल 2010 में आलोक की शादी ज्योति से हुई थी। दोनों की दो जुड़वा बेटियां भी हैं।
साल 2015 में हुआ था यूपीपीसीएस में चयन
आलोक मौर्या ने बताया कि उन्होंने एक एक पैसा जोड़कर अपनी पत्नी को पढ़ाया। साल 2015 में ज्योति का यूपीपीसीएस में सिलेक्शन हो गया। इसके बाद ज्योति कई जिलों में एसडीएम के पद तैनात रहीं। अब उनके पति आलोक का आरोप है कि पत्नी ज्योति का गाजियाबाद जिले में तैनात होमगार्ड कमांडेंट से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इतना ही नहीं आलोक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप भी लगाया है।
तब मामला आया था सामने
पिछले दिनों के घटनाक्रम पर गौर करें तो आलोक ने अपनी एसडीएम पत्नी की व्हाट्सएप चैट भी वायरल की थी, जिसके बाद मामला चर्चा का मुद्दा बन गया। बताया गया है कि व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद एसडीएम ज्योति मौर्या पर कई अन्य आरोप भी लगे हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पूरे मामले में ज्योति मौर्या कोई भी बयान नहीं दे रही हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
18 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
20 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
21 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
22 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines