Ghaziabad Viral News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां चोरों ने एक किमी के दायरे में खड़ी 21 गाड़ियों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो ये है कि चोरों ने गाड़ियों में से अलग-अलग और महंगे सामान ही चोरी किए। कार मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्ञानखंड 1 और 2 के बीच हुई वारदातें
जानकारी के मुताबिक ये घटना गाजियाबाद के ज्ञान खंड 1 और 2 के बीच 1 किमी के दायरे में हुई। टीओआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 कारों से कीमती सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के एक ग्रुप पर एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, चोरी गए सामान में कीमती म्यूजिक सिस्टम, कुछ कारों के इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) और पैसों समेत अन्य चीजें शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः 22 साल की लड़की ने 79 साल के बुजुर्ग को क्यों पीटा? कारण और Video कर देगा हैरान
चोरी के सात मुकदमे दर्ज
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, चोरों ने सुबह करीब 4.30 बजे वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि एक सफेद स्विफ्ट डिजायर और एक ग्रे वैगनआर से ये चोर इलाके में पहुंचे। इसके बाद चोरों ने कारों के दरवाजे के शीशे तोड़ दिए और सामान चुरा लिया। सुबह होने पर लोगों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि 7 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इस तरह से की चोरी
पीड़ितों में से एक शिकायतकर्ता ने मीडिया को बताया कि वह बुधवार देर रात घर लौटा था। अपना लैपटॉप बैग और नकदी कार में छोड़ दिया था। फुटेज से पता चलता है कि चोरों ने अपनी कारें मेरी कार के बराबर में खड़ी की। एक चोर मेरी कार का शीशा तोड़कर उसमें घुस गया। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कार में रखा सारा सामन ले गए।
गाजियाबाद पुलिस ने कही ये बात
इस मामले में इंदिरापुरम थाना पुलिस का कहना है कि हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। आरोपियों की कार के नंबरों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक की फुटेज में देखा गया है कि सभी चोरियों को गुरुवार सुबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines