हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral News: रामपुर में नोटों से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर; फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

विज्ञापन

Viral News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक बंदर बाइक पर रखे बैग को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित को बंदर मिला। इसके बाद जैसे-तैसे उससे नोटों से भरा बैग हासिल किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral News) हो रहा है।

किसी काम से रजिस्ट्री कार्यालय गया था शख्स

जानकारी के मुताबिक मामला रामपुर के शाहाबाद इलाके का है। यहां दिल्ली निवासी शराफत हुनैस रजिस्ट्री कार्यालय में किसी काम से पहुंचे थे। उनकी बाइक पर एक बैग रखा हुआ था। बैग में करीब एक लाख रुपये थे। बताया गया है कि शराफत ने अपनी बाइक को खड़ी करके पास की एक बेंच पर बैठ गए थे।

कार्यालय में मच गया हड़कंप

शराफत हुसैन बैठ पर बैठकर अपने दस्तावेजों की जांच में लगे थे। इसी दौरान एक बंदर उनकी बाइक के पास आया और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बस फिर क्या था? कार्यालय में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। काफी खोज के बाद बंदर एक पेड़ पर बैग के साथ बैठा मिला।

काफी जद्दोजहद के बाद वापस मिला बैग

पीड़ित शराफत हुसैन समेत अन्य लोगों ने बंदर से बैग वापस लेने के लिए काफी प्रयास किए। उसे खाने पीने की चीजें देकर बैग लेने की कोशिश की गई। काफी देर तक चली इस जद्दोजहद के बाद बंदर ने बैग वापस किया।

तब कहीं जाकर पीड़ित की जान में जान में आई। उधर जिला प्रशासन ने कहा कि शाहाबाद में बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए बंदरों को पकड़ने और उन्हें जंगल में छोड़ने के लिए एक टीम लगाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें