हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral News: सरेराह छात्रा को Kiss किया और थप्पड़ मारा, पुलिस से लड़की बोली- अब इसी से शादी करूंगी

विज्ञापन

Viral News: अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक छात्रा को युवक सरेराह किस करता है। विरोध करने पर लड़की को थप्पड़ भी जड़ देता है। मामला पुलिस में पहुंचा तो आरोप को हिरासत में लिया गया, लेकिन अब इस मामले में एक ऐसा मोड़ आया है कि आपके भी होश उड़ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर आया था वीडियो

जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ कस्बे का बताया गया है। करीब चार-पांच दिन पहले ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। वीडियो में दिख रहा था कि युवक एक पुराने मकान के पीछे छात्रा को सरेराह किस करता है। छात्रा विरोध करती है तो आरोपी उसे थप्पड़ मारता है।

पुलिस ने पकड़ा था आरोपी युवक

घटना की जानकारी के बाद छात्रा के परिवारवाले आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करते हैं। पुलिस आरोपी की पहचान करती है और उसके हिरासत में लेती है। बताया गया है कि पुलिस ने जब छात्रा को बयान दर्ज कराने के लिए थाने में बुलाया तो पूरी कहानी ही बदल गई।

विज्ञापन

अब शादी के फोटो हो रहे वायरल

छात्रा ने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा ने अब उसी लड़के से शादी कर ली है। शादी के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया गया है कि दोनों एक ही समुदाय से हैं। संभावना है कि दोनों के परिवार वालों ने रजामंदी के बाद दोनों की शादी कर दी है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola