Viral News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने फरीदपुर के फार्मेसी कॉलेज में कई घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। हाथ में पेट्रोल की बोतल और आत्मदाह की धमकी देने वाले युवक को काबू करने में कॉलेज प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस को होश उड़ गए।
बपपन के प्यार पर आया गुस्सा
जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का था। युवक की पहचान कानपुर निवासी योगेश के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि फरीदपुर के फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की कानपुर में उसके मोहल्ले में रहती थी। दोनों बचपन से साथ हैं। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इंटर के बाद युवक ने कॉलेज छोड़ दिया और एक डेयरी पर काम करना शुरू कर दिया, जबकि लड़की ने अपनी पढ़ाई जारी रखी।
फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है लड़की
कुछ साल पहले लड़की के पिता ने उसका दाखिला बरेली के फरीदपुर में स्थित एक फार्मेसी कॉलेज में करा दिया। लड़की यहां से डी-फार्मा की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान दोनों की फोन पर बात होती थी। युवक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद लड़की ने युवक को नंबर ब्लॉक कर दिया।
कॉलेज के छात्रों ने पकड़ कर लगाई पिटाई
नंबर ब्लॉक होने के बाद योगेश सीधा बरेली के फरीदपुर पहुंच गया। लड़की के कॉलेज की चौथी मंजिल पर पहुंचा और हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की धमकी देने लगा। इसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। छात्रों और कॉलेज प्रशासन ने जैसे-तैसे योगेश को समझाया और काबू में किया। बताया गया है कि छात्रों ने उसे पकड़ कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
11 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
12 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
13 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
16 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
17 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines