हैरान कर देने वाला मामलाः जमाई बनाने से पहले युवक की जमकर धुनाई, जानें क्यों?
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Viral News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक के साथ एक ही रात में प्यार, पिटाई और फिर निकाह हो गया। जैसे ही ये मामले लोगों के सामने आया तो वो हैरान रह गए। हालांकि पूरे इलाके में इस बात को लेकर चर्चा (Viral News) है।
जानकारी के मुताबिक मामला बरेली जिले के नबावगंज इलाके का है। बहेड़ी कस्बे के गिरधरपुर गांव के रहने वाले एक युवक का कस्बे में रहने वाली एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले लड़की के घर वालों को मामले की जानकारी हो गई।
परिवारवालों ने लड़की को धमकी देकर उस पर पहरा बैठा दिया। ये बात लड़की के प्रेमी को रास नहीं आई। बताया गया है कि मंगलवार रात प्रेमी चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया। दोनों में कमरे में थे। इसी दौरान लड़की के घर वाले जाग गए। कमरे में देखा तो लड़की और प्रेमी मौजूद थे।
इस पर परिवार वालों का पारा हाई हो गया। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई लगाई। आरोप है कि लड़के को पूरी रात बंधक बनाकर रखा और सुबह उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जब लड़के वालों को मामले की जानकारी हुई तो वो भी थाने पर पहुंच गए। थाने में लड़का और लड़की पक्ष में पंचायत हुई। इसके बाद परिवारों की रजामंदी से दोनों का निकाह करा दिया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: