Viral News: बाबा काल भैरव हैं इस पुलिस थाने के इंचार्ज; थानेदार की भी हिम्मत नहीं जो कुर्सी पर बैठ जाए

Viral News, Baba Kaal Bhairav, Vishweshwarganj police station, Varanasi News, UP News

Viral News: क्या आपको पता है कि एक पुलिस थाने के इंचार्ज बाबा काल भैरव हैं…। जी हां भगवान काल भैरव। इस पुलिस थाने में जो भी अधिकारी आता है कि वो कभी थानेदार की कुर्सी पर नहीं बैठता है, बल्कि पास में दूसरी कुर्सी डालकर बैठता है और अपना काम करता है।

विज्ञापन

ऐसे काम करते हैं आने वाले इंस्पेक्टर

ये अनोखा थाना उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में है। विश्वेश्वरगंज स्थित थाना कोतवाली के परमानेंट कोतवाल यानी थाना प्रभारी बाबा काल भैरव हैं। बताया जाता है कि ये परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। सरकार या वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जब किसी इंस्पेक्टर का तबादला होता है कि वो कभी इस थाने में थानेदार की कुर्सी पर नहीं बैठता है।

विज्ञापन

कई वर्षों से कोई IAS या IPS यहां नहीं आया

बताया जाता है कि यहां थानेदार की कुर्सी पर बाबा काल भैरव बैठते हैं। जबकि चार्ज लेने वाला अधिकारी मेज के पास में अपनी कुर्सी डालकर बैठता है और अपना काम करता है। कहा जाता है कि इस थाने में कई वर्षों से कोई आईएएस या आईपीएस अधिकारी निरीक्षण के लिए भी नहीं आया है।

पहले होती है पूजा फिर थाने का काम शुरू

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुबह के वक्त सबसे पहले यहां बाबा काल भैरव की पूजा अर्चना की जाती है। उन्हें फूल माला, धूप दिया दिखाया जाता है, उसके बाद ही थाने का काम शुरू होता है। स्थानीय लोगों और पुलिस वालों की मान्यता है कि इस थाने के बाबा काल भैरव ही कोतवाल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ