---विज्ञापन---

शौक बड़ी चीज है… कार के VIP नंबर के लिए लगाई 27 लाख की बोली, नीलामी में टूट गए रिकॉर्ड

लग्जरी कार के लिए एक प्राइवेट कंपनी ने 27.50 लाख रुपये में VIP नंबर खरीदा. जिसके बाद ये नीलामी चर्चा का विषय बन गई. जानें क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के नोएडा में गाड़ी का नंबर सुर्खियों में है और इसकी वजह है उस नंबर को खरीदने के लिए खर्च किए गए 27.50 लाख रुपये. एक कंपनी ने लग्जरी कार के नंबर के लिए जैसे ही 27 लाख की बोली लगाई वैसे ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. ये नंबर है UP16FH 0001. यूं तो वीआईपी नंबर के लिए पैसे खर्च करना कोई नई बात नहीं है. लेकिन यहां बात सिर्फ पैसे की नहीं है बल्कि रुतबे की है.

आरटीओ कर्मचारियों की मानें तो 0001 जैसा नंबर हमेशा से स्टेटस सिंबल समझा जाता है. लोग इस नंबर को पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं. खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में मानो इस नंबर को पाने की जैसे होड़ लगी रहती है. अपनी नाक ऊंची रखने के लिए लोग वीआईपी नंबर पर लाखों खर्च करने से पहले एक सेकेंड भी नहीं सोचते.

---विज्ञापन---

नंबर की नीलामी में रिकॉर्ड

दरअसल, नोएडा के आरटीओ विभाग ने नई प्राइवेट व्हीकल सीरीज UP16 FH की ऑनलाइन नीलामी शुरू की थी. वैसे तो लोग नीलामी में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं लेकिन इस बार की नीलामी की बात ही कुछ और थी. आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही नंबर 0001 के लिए बोली लगनी शुरू हुई, लोगों में अलग ही उत्साह आ गया, बोली लगातार बढ़ रही थी. आखिरकार M/S AVIORION PRIVATE LIMITED कंपनी ने 27 लाख 50 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर बाजी मार ली. नियमों के मुताबिक नीलामी में शामिल होने के लिए कंपनी ने 33 हजार 333 की जमानत राशि जमा करवाई और बोली खत्म होने के बाद बाकी की रकम भी ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद UP16FH 0001 नंबर उनका हो गया.

यह भी पढ़ें: ₹4 करोड़ की कार, ₹46 लाख का नंबर, जानें कौन है केरल का ये शख्स

---विज्ञापन---

क्या बोला आरटीओ विभाग?

इतनी बड़ी रकम की बोली लगना आरटीओ विभाग के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई और इसमें किसी तरह का कोई दखल नहीं दिया गया. सभी बोली लगाने वालों को बराबरी का मौका मिला ताकि किसी तरह की कोई अड़चन ना आए.आरटीओ के अधिकारियों ने ये साफ किया है 0001 नंबर के लिए ये अब तक की सबसे ऊंची बोली है. 0001 के अलावा 0007, 7777, 9999, 1111 जैसे नंबर भी काफी डिमांड में रहते हैं. अपना रुतबा कायम रखने के लिए लोग ऐसे वीआईपी नंबरों पर बेधड़क पैसा खर्च करते हैं.

यह भी पढ़ें: VIP Car Number चाहिए? बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के घर बैठे करें अप्लाई

---विज्ञापन---
First published on: Dec 09, 2025 01:14 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola