बुंदेलखंड के इस गांव में हैंडपंप में पानी की जगह निकलती है शराब, जानें क्या है माजरा
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर
झांसी: बुंदेलखंड के कुछ गांवों में इन दिनों जमीन से पानी की जगह शराब निकल रही है। दरअसल, यहां स्थानीय प्रशासन और पुलिस अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जांच ऑपरेशन चला रहा है। ऐसे में बड़ी मात्रा में लोगों द्वारा जमीन में छिपाई अवैध शराब और उसे बनाने का कच्चा सामान बरामद हो रहा है।
ताजा मामला यूपी के बुंदेलखंड का है। यहां आबकारी विभाग की टीम सर्च अभियान चला रही थी। तभी टीम को रक्षा गुरसराय मऊरानीपुर थाना क्षेत्रों में खेतों में जमीन के नीचे बड़ी मात्रा में लहन बरामद हुआ। अधिकारियों के मुताबिक इस लहन से शराब बनाई जाती है।
जमीन में से आलू, टमाटर की जगह शराब निकलती देख विभाग अधिकारियों की आंखें फट गई। तुरंत जेसीबी बुलाई गई और जमीन खुदवाकर वहां से 1625 लीटर अवैध शराब, 1000 किलोग्राम ड्रम में भरे लहन बरामद किया गया। बरामद सभी सामान को को नष्ट कर दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: