Viral Video: नोएडा में एक हाई प्रोफाइल गालीबाज महिला का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो नोएडा के सेक्टर 46 स्थित गार्डन ग्लोरी सोसायटी में रहने वाली महिला की दबंगई का है।
वायरल वीडियो में महिला गार्डों भद्दी- भद्दी गालियां दे रही
सोसायटी में रहने वाली यह महिला सामान लेकर आए एक मिनी ट्रक की एंट्री कराना चाहती थी। इसको लेकर गार्ड्स के साथ उसका विवाद हो गया। बहस गाली-गलौच में बदलते देर नहीं लगी। वायरल वीडियो में महिला गार्डों भद्दी- भद्दी गालियां देते और जान से मारने की घमकी देती सुनाई दे रही है। गार्ड की शिकायत कोतवाली 39 पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
कैसे बढ़ा विवाद ?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाली देती हुई दिखाई दे रही युवती गार्ड से लगातार भिड़ने का प्रयास करती रही। अपनी पहुंच दिखाने की बात करती रही। फिर वह अचानक देने लगी गालियां देते हुए बहस करते-करते अचानक चिल्लाना शुरू कर दी। इसके बाद उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। गालियां देते हुए महिला यहां तक कह देती है कि वह सबको मार डालेगी।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला और गार्डों की बीच नोकझोंक के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो नोएडा पुलिस से साझा करते हुए शिकायत की। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में थाना सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने किया गालीबाज गर्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा की सोसायटी में गार्ड के साथ इस प्रकार से दबंगई के मामले सामने आते रहे हैं। नोएडा के जेपी विशटाउन सोसायटी में पिछले दिनों इसी प्रकार की घटना सामने आई थी। नोएडा सेक्टर 126 स्थित सोसायटी में भाव्या राय नाम की महिला ने सिक्योरिटी गार्ड बदतमीजी की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था.
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines