Bulandshahr Viral Video: यूपी के बुलंदशहर में शवों के साथ बेकद्री का मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा में शव को लेकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में इस लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं लोग इसको लेकर सवाल भी उठा रहे है। हालांकि न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शवों को ई-रिक्शा पर रखकर ले जा रहे हैं। ई-रिक्शा के पीछे बाइक पर दो युवक भी चल रहे हैं। इस दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बाइक सवारों से पूछ रहे हैं कि शव को इस तरह से क्यों ले जा रहे हो? क्यों उनको एंबुलेंस नहीं मिली? हालांकि लोगों के इन सवालों का युवकों ने कोई जवाब नहीं दिया। जैसे ही ई-रिक्शा चालक को इन बात की भनक लगती है कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है वह रिक्शा की स्पीड बढ़ा लेता है।
ये भी पढ़ेंः ‘हमने मछली खिलाई और ये लोग…’ शादी में नाॅनवेज नहीं बना तो बारातियों ने जमकर चलाए लात-घूंसे, Video
कार्रवाई की जाएगी
हालांकि लोग दावा कर रहे हैं कि वायरल वीडियो बुलंदशहर के नगर क्षेत्र का है। लेकिन पिछले 2 दिन से जिले में कोई लावारिस लाश नहीं मिली है। शव के साथ कोई पुलिसकर्मी भी नहीं है। जिस तरह से शव को पैक किया गया था उसे देखकर लगता है कि शव का पोस्टमाॅर्टम हुआ था। मामले में कोतवाली प्रभारी ने कहा कि वीडियो के संबंध में जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमओ विनय कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा डिमांड करने पर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाती है।
ये भी पढ़ेंः ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करे सपा’, विवाद के बाद बयान से पलटे भाजपा विधायक; सफाई में क्या बोले?
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
10 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
12 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
13 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
13 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines