Watch Video : ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में लगी आग, मचा हड़कंप; जल गईं गाड़ियां

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया।सामने आए वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

Greater Noida Hospital Fire

Greater Noida : दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक अस्पताल में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। अस्पताल के कर्मचारी आगे बुझाने की कोशिश करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर अस्पताल में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि अस्पताल के आगे की तरफ आग लगी हुई है। आग पहली मंजिल पर भी दिखाई दे रही है। वहां खड़ी गाड़ियां भी जलती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मौजूद स्वस्थम अस्पताल में आग लगी, कुछ ही देर में आग ने वहां मौजूद गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया और पहली मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश करने लगी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

जिस अस्पताल में आग लगी है, उसके बाद में ही एक प्ले स्कूल भी है बगल में है। इससे लोगों की चिंताएं और बढ़ गईं क्योंकि अगर आग प्ले स्कूल तक पहुंचती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि अस्पताल में आग लगने के बाद प्ले स्कूल के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और कुछ ही देर बाद आग पर भी काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल के आगे ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर भी मौजूद हैं। यह जांच का विषय है कि आखिर अस्पताल में आग लापरवाही से लगी या ये कोई हादसा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ