सोशल मीडिया के दौर में लोग अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के हर दिन कुछ नया करते है। ऐसे भी एक वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर जम्मू की एक महिला ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियों में कुत्तों और बिल्ली को मोर पंख और बांसुरी के साथ दिखाया गया है। वीडियो को देखते ही जम्मू की कृष्ण भक्त महिला की भावनाएं आहत हो गईं।
महिला ने आपत्ति जताते हुए कहा- कि सनातन धर्म का मजाक बनाने वाले ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिले। गुरुवार को उन्होंने वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही जम्मू से 700 किलोमीटर दूर कृष्ण भक्त मथुरा के वृंदावन पहुंच गईं। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दरबार में गुहार लगाई।
डॉगी को मोर पंख-बासुरी से सजाया
वायरल वीडियो में पालतू कुत्तों और बिल्ली का श्री कृष्ण की तरह श्रृंगार किया गया है। उसके सिर पर मोर पंख लगाया है, इसके साथ ही बैकग्राउंड में भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के भजन चल रहे हैं। वहीं पर श्री कृष्ण की मूर्ति भी रखी है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है-हैप्पी जन्माष्टमी।
भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें
शिकायतकर्ता महिला का नाम सीता है। जम्मू की रहने वाली सीता जी कहती हैं, कि इस तरह का वीडियो देखने के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया। इसके बाद मैंने तुरंत त्रिगुटा नगर पुलिस स्टेशन (जम्मू) में शिकायत दर्ज कराई। फिर भगवान बांके बिहारी जी के दरबार में पहुंची हूं। मुझे सिर्फ इतना ही कहना है कि ऐसे वीडियो पोस्ट करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें। यही नहीं, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए।”
इस तरह के वीडियो बनाना मूर्खों का काम है
धर्माचार्य और भागवत प्रवक्ता रसिया बाबा ने जब वायरल वीडियो को देख बहुत आक्रोशित हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई। उन्होंने कहा,”दुर्भाग्य है उन लोगों का, जो लोग इस तरह का वीडियो बनाते हैं। वीडियो मनोरंजन का साधन होते है, और इस तरह के वीडियो बनाना मूर्खों का काम है। इससे अच्छा होता वह स्वयं बन जाते तो उनका जीवन सुधर जाता। यह करके उन्होंने सनातन धर्म के लिए आघात पहुंचाया है। ऐसे वीडियो बनाकर वह क्या प्रदर्शित करना चाहते हैं?”
उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा,”इस तरह की वीडियो डालने वालों का विरोध करें और अपने-अपने मत से वीडियो बनाकर विरोध करें। अगर विरोध के लिए सभी साधु-संत और धर्माचार्य को पुलिस का या कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की जरूरत पड़ेगी तो वह भी करेंगे। और हम आपके साथ हैं,जिससे इस तरह के वीडियो कोई दोबारा न बनाये।
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
8 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
10 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines