VIDEO: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को LIVE शो में मारा पत्थर, बोले- यहां कौन दुश्मन आया; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ballia, Ballia Viral Video, Ballia News, Bhojpuri Singer Pawan Singh, Pawan Singh News, UP

पत्थर सीधे पवन सिंह के गाल पर आकर लगा। इससे वे घायल हो गए।

VIDEO: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के बलिया कार्यक्रम में सोमवार की रात बवाल हो गया। भीड़ में किसी ने पत्थरा मारा, जो सीधे पवन सिंह के गाल पर आकर लगा। इससे वे चोटिल हो गए।

विज्ञापन

पवन सिंह ने मंच से ही ललकारा कि यहां कौन उनका दुश्मन आ गया है। पॉवर हो तो सामने आकर दिखाओ। इसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने जमकर लाठीयां भांजी है।

विज्ञापन

https://twitter.com/journalist_adp/status/1633037778845077504?s=20

रिसेप्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे पवन सिंह

यह पूरी घटना नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव की है। यहां शादी के बाद रिसेप्शन था, जिसमें पवन सिंह, शिल्पी राज और अंजना सिंह का लाइव शो था। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी थी। सुरक्षा के लिए कई थानों की फोर्स लगाई गई थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुछ दर्शकों ने पवन सिंह से एक गाने की फरमाइश की। जिसे पवन सिंह ने गाने से मना कर दिया। फरमाइशी गाना एक जाति विशेष पर था। तभी किसी ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया।

छिपकर वार मत करो, मुझे रोक नहीं पाओगे

पत्थर लगने से भड़के पवन सिंह ने का कि ये कौन दुश्मन है, जिसने मुझे पत्थर से मारा है। तुम्हारे अंदर अगर पावर है तो सामने आकर दिखाओ। छिपकर वार मत करो। मुझे एक पत्थर नहीं रोक पाएगा।

विज्ञापन

भीड़ ने किया बवाल तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई। कुर्सियां तोड़नी शुरू हो गईं। भगदड़ मच गई। ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ