सपा नेता हरीश मिश्रा 14 दिन बाद वाराणसी जिला जेल से राहत मिल गई है। जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर से हरीश मिश्रा ने यह बात दोहराई है कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। हरीश मिश्रा ने कहा कि जेल में रहने के बाद भी उनके संघर्ष करने के निर्णय पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। बता दें, सपा नेता हरीश मिश्रा सोमवार की शाम जिला जेल चौकाघाट से रिहा कर दिए गए। उन्हें गैर इरादतन हत्या के मामले में सिगरा थाने की पुलिस ने जेल भेजा था। 12 अप्रैल को उनके घर के पास करणी सेना के उपासक अविनाश मिश्रा ने उन पर हमला किया था। इसके बाद हुई मारपीट में अविनाश मिश्रा को भी सिर में चोट लगी थी।
इस मामले में मेडिकल के आधार पर पुलिस ने हरीश मिश्रा को गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल भेजा था। जेल से बाहर आने के बाद सपा नेताओं ने उनका फूल-माला से स्वागत किया। आपको बता दें, हरीश मिश्रा से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने फोन पर बात की थी और उनका हालचाल जाना था। उन्होंने कहा कि समाज की दुआओं से आज बाहर हूं और अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मेरी लड़ाई अब और तेज होगी।
नेता को लेने कार्यकर्ताओं का हुजूम जेल पहुंचा था
वाराणसी के सपा नेता हरीश मिश्रा को लेने के लिए सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम जिला जेल पहुंचा था। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और इस दौरान हरीश मिश्रा भी खुश दिखे।
समाज और सच्चाई की जीत- हरीश मिश्रा
हरीश मिश्रा ने अपनी रिहाई के बाद कहा कि यह मेरी नहीं बल्कि समाज और सच्चाई की जीत है। अन्याय के लिए आवाज उठाने को चाहे जितनी भी कुर्बानी देनी होगी, हम उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेल में उनके समर्थकों और आम जनता की दुआओं ने उन्हें लड़ने का बल दिया।
अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई तेज
इस दौरान उन्होंने कहा कि जो हमारा नेतृत्व कहेगा, हम उस पर आगे अमल करेंगे। हरीश मिश्रा की लड़ाई अब अत्याचार और अन्याय के खिलाफ तेज होगी।
ये भी पढ़ें- एक लाख का इनामी बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र कौन? जिसका यूपी में हुआ एनकाउंटर
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines