वाराणसी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की पत्नी की मौत हो गई। पति अपनी पत्नी के शव को छोड़कर फरार हो गया। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके इसी गांव के एक शख्स ने झकझोर देने वाली कहानी सोशल मीडिया पर साझा की है।
राजकुमार गुप्ता ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कई फोटो साझा किए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर एक महिला के शव का अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वहां कई बच्चे और महिलाएं भी मौजूद हैं। फोटो साझा कर राजकुमार गुप्ता ने फेसबुक पर लिखा है कि “हाय रे गरीबी! अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, पति पत्नी का शव छोड़ भागा, पड़ोसियों ने चंदा इकट्ठा कर अंतिम संस्कार किया। मामला मेरे गांव कचनार का है।”
पति की सच्चाई आई सामने
राजकुमार गुप्ता के पोस्ट के अनुसार, पति के पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वह अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करवा सके। ऐसे में वह पत्नी के शव को छोड़कर भाग गया। जब हमने राजकुमार गुप्ता से बातचीत की, तो उन्होंने और भी परेशान कर देने वाले राज से पर्दा उठाया।
राजकुमार के अनुसार, महिला का पति नशेड़ी है। वह नशे के लिए अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। उसके नशे की आदत के कारण ही परिवार गांव छोड़ने पर मजबूर हुआ और दूसरे गांव में रहने लगा। वहां उसकी पत्नी (मृतक महिला) लोगों के घरों में काम करके जीवन यापन करती थी। उसके तीन बच्चे भी हैं, जिन्हें शायद यह तक नहीं पता कि अब उनकी मां जहां गई हैं, वहां से लौटना नामुमकिन है।
यह मामला राजातालाब थाना, तहसील और विकासखंड आराजी लाइन से सटे कचनार गांव का है। 45 साल की सुनिता देवी, पत्नी धर्मेंद्र, बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गईं। बताया जा रहा है कि इस महिला के पास सरकारी राशन पाने के लिए राशन कार्ड भी नहीं था। राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार मांग की गई थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव के लोगों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया और फिर उसका अंतिम संस्कार किया। महिला के अंतिम संस्कार के वक्त पति भी पहुंच गया था, लेकिन अब तीन बच्चों का भविष्य नशेड़ी बाप के हवाले है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक परिवार के पास बच्चे हैं। सभी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि शायद प्रशासन से कोई मदद मिल जाए।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
15 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
15 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
17 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
18 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
18 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines