Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (7 जुलाई) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ₹12,100 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।
राष्ट्र को करेंगे समर्पित
पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। ₹6,760 करोड़ से ज्यादा की लागत से निर्मित ये नई रेलवे लाइन माल वाहक ट्रेनों के लिए तैयार की गई है। बताया गया है कि पीएम मोदी तीन रेलवे लाइनें भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनका विद्युतीकरण ₹990 करोड़ से अधिक की लागत से पूरा किया गया है।
तीन रेल लाइनों को भी उद्घाटन
इनमें गाजीपुर सिटी-औंरिहार रेल लाइन, औंरिहार-जौनपुर लाइन और भटनी-औंरिहार लाइन शामिल हैं। यह उत्तर प्रदेश में रेलवे लाइनों के 100% विद्युतीकरण के पूरा होने का प्रतीक भी होगा। इसके अलावा ₹2750 करोड़ से अधिक की लागत से एनएच-56 के वाराणसी-जौनपुर खंड का चार-लेन किया गया है। पीएम मोदी इसका भी उद्घाटन करेंगे।
ये हैं प्रमुख परियोजनाएं
इसके अलावा पीएम मोदी कई प्रमुख सड़कों के निर्माण समेत अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। जिन परियोजनाओं की आधारशिला मोदी रखेंगे, उनमें चौखंडी, कादीपुर और हरदत्तपुर रेलवे स्टेशनों के पास तीन दो-लेन रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शामिल है।
व्यासनगर-पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेल फ्लाईओवर का निर्माण और 15 PWD सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण भी है। इन परियोजनाओं को लगभग ₹780 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
2 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
3 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
10 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
11 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
12 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
12 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
23 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines