उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंगलवार रात को पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 6 डकैतों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में 3 डकैतों को गोली लगी और 3 ने सरेंडर कर दिया। दरअसल, इन डकैतों ने वाराणसी के संकट मोचन के महंत के घर में रविवार की सुबह डाका डाला और घर से जेवरात और कैश उड़ा ले गए। उस वक्त महंत अपने घर पर नहीं थे, कहीं बाहर गए थे। वापस आने के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने चोरी और डकैती का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
महंत के घर में पड़ा डाका
इस मामले की जांच कर रहे वाराणसी जिले के काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह संकट मोचन के महंत के घर में डकैती हुई। इसमें डकैतों ने महंत के घर से कई जेवरात और नकदी उड़ा ली। सोमवार को महंत ने दिल्ली से वापस लौटने के बाद घर की हालत देखने के बाद स्थानीय थाने में इसके खिलाफ शिकायत करवाई। महंत की शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। डकैतों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़
इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में नकाब पहने और चेहरा छिपाकर महंत के घर में घुसते दिखाई दिए। सर्विलांस के जरिए उनकी तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबीर से डकैतों को लेकर सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस से उनकी लोकेशन का पता लगाया और मौके पर दबिश कर दी। पुलिस को सामने देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आरोपी घायल हो गए और तीन ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में SHO को भी लगी गोली
डकैती के सामान का बंटवारा
डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि ये मुठभेड़ रामनगर के एक देहात इलाके में हुई। महंत के घर डाका डालने वाले आरोपी वहीं काम करने वाले कर्मचारी थे, जिनकी पहचान राकेश, गोलू और विक्की नाम से हुई है और बाकी के अन्य आरोपी भी इन्हीं के साथ ही हैं और यहां काम करते थे। काफी समय से ये लोग डकैती का प्लान बना रहे थे, जिसके बाद इन्होंने रविवार को इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। आज ये लोग डकैती के सामान का आपस में बंटवारा करने वाले थे। इसी बीच मौका मिलते ही पुलिस ने दबिश की।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
18 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
19 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
21 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
22 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines