'सभी तीर्थस्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा…', वाराणसी में ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने पर बोले पीएम मोदी

Vande Bharat Express Inaugration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में वंदे भारत की नई 4 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. उन्होंने इस दौरान जनता को संबोधित भी किया. पीएम ने कहा कि सभी तीर्थस्थलों को वंदे भारत नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है.

Narendra Modi

Photo Credit- ANI

Vande Bharat Express Flags Off: उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली से फिरोजपुर डायरेक्ट पहुंचा जा सकेगा. इस दौरान पीएम मोदी ने तीर्थस्थलों को इन ट्रेनों से जोड़ने की बात भी कही. बता दें कि अब भारत में 160 से अधिक नई वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं.

विज्ञापन

पीएम ने दिखाई 4 ट्रेनों को हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके अलावा, पीएम मोदी ने नई बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में बच्चों से बातचीत भी की. ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे भारत नेटवर्क के जरिए तीर्थस्थलों को जोड़ा जा रहा है. यह भारत के विरासत शहरों को राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक बनाने की दिशा में एक कदम है.’

विज्ञापन

पीएम ने इन यात्राओं का फायदा बताते हुए कहा कि ‘ पिछले साल 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए थे. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से 6 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे. इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर हुआ है.’

विज्ञापन

कौन से रूट्स के लिए हैं ये ट्रेनें?

4 ट्रेनों में पहली ट्रेन बनारस-खजुराहो के लिए चलेगी. इससे दो घंटे 40 मिनट पहले अपनी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है. लखनऊ-सहारनपुर तक का सफर 7 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा. वहीं, एर्नाकुलम-बेंगलुरु के लिए ट्रेन करीब 2 घंटे से ज्‍यादा कम हो जाएगा. 8 घंटे 40 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा. चौथी ट्रेन फिरोजपुर से दिल्ली के लिए है, जिससे यात्रा 6 घंटे 40 मिनट में पूरी हो सकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ