Kashi Meat Shops Shift: धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और उसकी धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप बनाए रखने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है. शहर के भीतर चलने वाली मीट, मांस और मछली की दुकानों को अब चरणबद्ध तरीके से शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाएगा. शनिवार को मैदागिन स्थित टाउनहाल भवन में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की साधारण सभा (सदन) की बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति बन गई.
6 महीने में लागू होगी योजना, 5 स्थान चिन्हित
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक काशी आते हैं, जिसे देखते हुए अगले 6 महीनों के भीतर इस योजना को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सदन को जानकारी दी कि योजना के पहले चरण के लिए शहर की बाहरी सीमा के पास 5 प्रमुख स्थानों का चयन कर लिया गया है. ये पांच इलाके हैं: रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर
नगर निगम का कहना है कि इन बाहरी क्षेत्रों को इस तरह चुना गया है ताकि आम जनता को खरीदारी करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.
सावन में कारोबारियों को नुकसान से मिलेगी राहत
बैठक के दौरान पार्षद गुलशन अली ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि करीब एक साल पहले भी ऐसा ही प्रस्ताव आया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका. उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि सावन के महीने में शहर के भीतर दुकानें बंद रहने के कारण इस कारोबार से जुड़े लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ता है. दुकानों के शहर से बाहर सुव्यवस्थित होने पर इस समस्या का भी समाधान हो सकेगा. नगर आयुक्त ने भरोसा दिया है कि जगहों का चयन हो चुका है और जल्द ही इस फैसले को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
49 mins agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
9 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
11 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
12 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
18 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
20 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
21 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
21 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
23 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines