हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वाराणसी में पत्नी-3 बच्चों का कातिल पति नहीं तो कौन? 5वां मर्डर होते ही पलटा केस

Varanasi Family Murder Inside Story: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक परिवार के 5 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पहले 4 लोगों की लाशें मिलीं, फिर 5वीं लाश मिलने से पुलिस की मर्डर-सुसाइड वाली थ्योरी पलट गई। अब पुलिस को कातिल की तलाश है, आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
राजेंद्र गुप्ता, नीतू गुप्ता, गौरांगी, नवनेंद्र, सुबेंद्र

Varanasi Mass Murder Inside Story: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भीषण नरसंहार हुआ है। सोमवार को भदैनी इलाके में एक घर से महिला और उसके 3 बच्चों की लाशें मिलीं। चारों को गोलियां मारी गई थीं। पुलिस ने शवों को बरामद किया, लेकिन महिला के पति का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसे फरार मान लिया और प्राथमिक जानकारी सामने आई कि फरार शख्स ने तांत्रिक के चक्कर में फंसकर पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई, लेकिन केस पूरी तरह पलट गया, जब उस शख्स की भी लाश मिल गई, जिसे पुलिस फरार समझ रही थी।

वहीं उसकी लाश जिस हालत में मिली, वह भी हत्या लग रही है, जबकि पुलिस को शक हुआ कि 4 हत्याएं करने के बाद सुसाइड की गई, लेकिन जांच में मामला कुछ और निकला। अब पुलिस के अनुसार, पांचों लोगों की हत्या हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर हत्याएं किसने की और क्यों की? पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है। वाराणसी SP मोहित अग्रवाल, DCP काशी और DCP वरुणा के नेतृत्व में 5 टीमें केस को सुलझाने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें:इनरवियर में सड़कों पर घूमने वाली लड़की अब कहां-कैसी हालत में? ईरान और खामेनेई को किया चैलेंज

विज्ञापन

कौन हैं मृतक और कैसे की गईं हत्याएं?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान 45 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता, उसकी 42 साल की पत्नी नीतू गुप्ता, बड़े बेटे 20 वर्षीय नवनेंद्र, 16 साल की बेटी गौरांगी और 15 साल के बेटे सुबेंद्र के रूप में हुई। पत्नी और तीनों बच्चों की लाशें भदैनी स्थित मकान में मिलीं। राजेंद्र गुप्ता की लाश रोहनिया स्थित उसके मकान में अर्धनग्न हालत में मिली। नवनेंद्र बेंगलुरु में मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता था। सुबेंद्र और गौरांगी दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। पांचों की हत्या गोली मारकर की गई। 4 लोगों को सिर-सीने में गोलियां मारी गईं।

एक को 3 गोलियां मारी गईं। राजेंद्र की हत्या हुई, पुलिस ऐसा इसलिए कह रही, क्योंकि पुलिस को लगता है कि सुसाइड करने वाला शख्स खुद को 2 गोलियां नहीं मार सकता। हालांकि पुलिस को वारदात में इस्तेमाल हथियार मौके पर नहीं मिला, लेकिन फोरेंसिक टीम को वारदातस्थल से 3 लोगों के फिंगर प्रिंट मिले हैं, जो मारे गए पांचों लोगों में से किसी के नहीं हैं। पोस्टमार्टम में पांचों शवों से 7.62MM की बुलेट मिली हैं। वारदातस्थल से 13 खोल बरामद हुए हैं। पांचों को बहुत करीब से गोलियां मारी गई हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:कॉन्टैक्ट लेंस के साथ स्विमिंग कितनी खतरनाक? 23 साल की लड़की की आंख की रोशनी गई

पुलिस को दुश्मनी में नरसंहार का शक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस को पारिवारिक दुश्मनी में नरसंहार होने का शक है। क्योंकि रिकॉर्ड तलाशने पर पता चला है कि प्रॉपर्टी विवाद में राजेंद्र गुप्ता पर अपने पिता, भाई कृष्णा गुप्ता और एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने का आरोप है। पुलिस का शक कृष्णा गुप्ता के दोनों बेटों जुगनू और विक्की पर है, क्योंकि वारदात वाली रात दोनों को राजेंद्र गुप्ता के घर के पास देखा गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को तलब भी किया। जुगून मंगलवार रात को पूछताछ के लिए थाने पहुंच गया था और विक्की का फोन बंद आ रहा है। उसकी लोकेशन अहमदाबाद में मिली है। दोनों वारदातस्थलों के बीच लगे CCTV कैमरे पुलिस खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि जुगनू-विक्की ने सुपारी देकर परिवार की हत्या कराई है। 27 साल पहले हुए हत्याकांड का बदला लिया गया है।

यह भी पढ़ें:14 साल की लड़की से संबंध बनाते ही मौत, अस्पताल में पता चली शख्स के दम तोड़ने की वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola