नई शुरुआत का 'दर्दनाक अंत': पति ने झगड़े के बाद रेलवे ट्रैक पर पत्नी को लगाया गले, दोनों की ट्रेन से कटकर हो गई मौत

Varanasi Man Hugs Wife Run Over By Train: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग पर ये दर्दनाक घटना हुई। 

Varanasi: Man Hugs Wife After Fight on railway track Both Run Over By Train

Varanasi: Man Hugs Wife After Fight on railway track Both Run Over By Train

Varanasi Man Hugs Wife Run Over By Train: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक कपल जीवन की लगभग नई शुरुआत करने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उनकी जिंदगी खत्म हो गई। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग पर ये दर्दनाक घटना हुई।

विज्ञापन

सारनाथ पुलिस स्टेशन के एसएचओ ब्रिजेश कुमार सिंह के मुताबिक, 30 साल का गोविंद सोनकर फल बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था, लेकिन वह शराब का आदी था। वह बुधवार रात को शराब पी रहा था। इतने में उसकी पत्नी खुशबू सोनकर ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। पत्नी रोज की इस आदत से तंग आ गई और अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन

गोविंद ने खुशबू को लगा लिया गले

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नशे में धुत गोविंद इसके बाद अपनी पत्नी से झगड़ने लगा। इसके बाद पत्नी दौड़कर रेलवे ट्रैक पर चली गई। उसे वहां जाता देख गोविंद ने भी पीछे-पीछे दौड़ लगा दी। जब खुशबू रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो गोविंद भी वहां पहुंच गया। फिर जब दोनों आमने-सामने आए तो गोविंद ने खुशबू को गले लगा लिया। लगने लगा कि दोनों इस झगड़े को भूलकर जीवन की नई शुरुआत करेंगे, लेकिन इससे पहले ही उनकी कहानी का अंत हो गया।

विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर हो गई मौत

दरअसल, जब गोविंद ने पत्नी को गले लगाया, तो उसी दौरान वहां से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए और उनकी इससे कटकर मौत हो गई। SHO ने बताया कि दंपति के तीन बच्चे हैं। बेटा छह साल का है, जबकि दो बेटियां तीन और चार साल की हैं। गोविंद की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। ऐसे में बच्चों का लालन-पालन चुनौती बन गई है। पुलिस ने कहा कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ