मानस, काशी: जल और थल के बाद अब पर्यटक आसमान से भी काशी के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही काशी में योगी सरकार की हेली टूरिज्म शुरू करने की योजना है। इससे आसमान से गंगा दर्शन और वाराणसी को देखने का मौका मिलेगा तो वहीं, चंदौली में ईको टूरिज्म का भी लुफ्त उठा सकेंगे। वहीं, यातायात की अच्छी कनेक्टिविटी और श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के बाद से वाराणसी में लगातार पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
काशी की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का अहम योगदान
बता दें कि काशी शहर की अर्थव्यवस्था में वहां के पर्यटन उद्योग का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। इस बीच बदलती काशी में अब पर्यटन के मायने भी बदल रहे हैं। वहीं, काशी में आने वाले पर्यटक मंदिरों और घाटों का आनंद लेने आ रहे हैं। आधुनिक क्रूज से भी अर्धचंद्रकार गंगा घाट व सदियों से खड़े ऐतिहासिक इमारतों के साथ गंगा दर्शन कर रहे हैं और वहीं, अब जल्द ही वाराणसी के पर्यटन में एक नया आयाम हेली टूरिज्म जुड़ने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के समारोह के लिए 10 करोड़ से अधिक लोगों को जाएगा आमत्रंण : विहिप
पर्यटक हेलीकॉप्टर में कर सकेंगे यात्रा
योगी सरकार की इस योजना को लेकर विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि काशी के मंदिर और गंगा दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर चलाया जायेगा और इससे पर्यटक बनारस से सटे चंदौली के ईको टूरिज्म का भी आनंद उठा सकेंगे। रावत के मुताबिक हेलीकॉप्टर से करीब 20 से 25 मिनट की राइड होगी और एक हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 लोग यात्रा कर सकेंगे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में स्थित काशी गंगा के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां का सबसे प्रमुख मंदिर है काशी विश्वनाथ। इस मंदिर का इतिहास तीन हजार पांच सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। यह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा काशी के घाट भी बहुत प्रसिद्ध हैं। इन घाटों को देखने के लिए रोजाना काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
15 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
17 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
19 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines