उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल गया है. इसके चलते जिला प्रशासन ने नाव चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी निगरानी कर दी है.
केन्द्रीय जल आयोग ने बुधवार को बताया कि जिले में गंगा का जलस्तर खतरे का निशान 70.26 मीटर के मुकाबले 70.29 मीटर मापा गया है, जबकि अधिकतम बाढ़ स्तर 73.90 मीटर तय किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, गंगा नदी में नाव चलना निलंबित कर दिया है और श्रद्धालुओं एवं निवासियों से घाटों पर या तेज धाराओं वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है.
अधिकारियों ने बताया कि जिले के लगभग 11 इलाके और वार्ड बाढ़ से आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं, जबकि वरुणा नदी में बाढ़ से 328 परिवारों के 1,388 लोग प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को जरूरत के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिले में 13 राहत शिविर लगाए गए हैं, जहां पर 219 परिवारों के 935 लोग रह रहे हैं.
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को पूरी तरह सावधान रहने और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी निर्देश दिया.
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
4 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
11 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
14 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
15 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
17 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines