Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पिता की मौत के बाद उनके शव को तीन दिन तक घर में रखा। पड़ोसियों को जब दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने कारण पूछा। इस पर बेटे ने कहा कि घर में चूहा मर गया है… उसकी बदबू है, लेकिन पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब नजारा देखा तो उनके भी होश उड़ गए।
घर में रहते थे बाप और बेटा
जानकारी के मुताबिक मामला वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के पास रामघाट इलाके का है। यहां किशोर वाही (55) अपने बेटे के साथ रहते थे। बेटे का नाम सुमित है। बताया गया है कि करीब 5 साल पहले किशोर की पत्नी की मौत हो गई थी। कुछ समय से बेटे का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। बाप और बेटे मोहल्ले में एक किराने की दुकान चलाते थे। नवरात्रि में किशोर के पैर पर चोट लग गई थी। सूचना पर उनके रिश्तेदार पहुंचे और इलाज कराकर उन्हें वापस घर छोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः वो चीखती -चिल्लाती रहीं, पर कोई बचा नहीं पाया… कार में जिंदा जल गई भाजपा नेता
डॉक्टर को दिखाने के लिए घर पहुंचे थे रिश्तेदार
बताया गया है कि डॉक्टरों ने रिश्तेदारों को बताया था कि मंगलवार को इन्हें दोबारा दिखाना है। इस पर रिश्तेदार मंगलवार को घर पहुंचे तो बेटे सुमित ने दिखाने से इनकार कर दिया और रिश्तेदारों को भगा दिया। बुधवार को किशोर के घर से अचानक बदबू आने लगी। इसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने जब सुमित से मामले की जानकारी करनी चाही तो उसने पथराव कर दिया। इसके बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस को मामले की जानकार दी।
पुलिस ने जैसे-तैसे शव को कब्जे में लिया
बताया गया है कि मौके पर पहुंची के साथ भी सुमित ने अभद्रता कर दी, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। अंदर देखा तो किशोर का शव पड़ा हुआ था। पुलिस की ओर से बताया गया है कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि शव पर किसी भी प्रकार के चोटों के निशान नहीं हैं।
यह भी पढ़ेंः बदायूं में आपस में लड़ रहे थे 2 भाई, बीच-बचाव करने पड़ोसी आया तो पीट-पीट कर मार दिया
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines