Varanasi Crime News: वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में महिला प्रोफेसर के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। यहां के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने हॉस्टल मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद सभी छात्राएं रात में ही सड़क पर आ गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी छात्राओं को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट कराया है।
राजघाट में है नेता का हॉस्टल!
जानकारी के मुताबिक मामला वाराणसी के राजघाट थाना क्षेत्र का है। यहां कथित तौर पर भाजपा नेता मनीष एक हॉस्टल का संचालन करता है। बताया गया है कि बुधवार रात को हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने हॉस्टल मालिक मनीष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ेंः बीएचयू की महिला प्रोफेसर से यौन शोषण; पीड़िता बोली- मेरे कपड़े फाड़े, जान से मारने की दी धमकी
सभी लड़कियों ने खाली किया हॉस्टल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला सिर्फ यहीं नहीं रुका। हॉस्टल में रहने वाली सभी लड़कियां रात में ही बाहर सड़क पर खड़ी हो गईं। उन्होंने कुछ ही देर में हॉस्टल खाली कर दिया। इसके बाद पुलिस फिर से वहां पहुंची। छात्राओं को समझाया गया, लेकिन उन्होंने वापस जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सभी छात्राओं को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है।
छात्रा के परिवार वालों की ये है मांग
संबंधित थाने के प्रभारी ने बताया कि छात्रा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी गिरफ्तार है। उधर, छात्रा के परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी का सिर्फ चालान किया है। उनकी मांग है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
13 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
15 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines