UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बलिया पुलिस (Ballia Police) ने दो ‘लव गुरुओं’ (Love Guru) को गिरफ्तार किया है। इनके चंगुल से पुलिस ने दो लड़कियों को भी मुक्त कराया। बता दें कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया। जबकि लड़कियों को मेडिकल जांच के बाद परिवार वालों के सुपुर्द किया गया है।
ट्यूशन पढ़ाने घर आता था मौलवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला शमशेर आलम है, जो एक मदरसे का मौलवी है। वह इलाके की एक 19 वर्षीय युवती को ट्यूशन पढ़ाता था। आरोप है कि एक महीने पहले वह युवती को भगा ले गया था। वहीं जिला पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर शमशेर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।
रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
पुलिस ने अब जिले के एक रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर युवती को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान शमशेर ने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। वहीं पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर शमशेर को कोर्ट में पेश किया।
किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया
दूसरी घटना जिले के इब्राहिमाबाद की है। यहां ट्यूशन पढ़ाने वाला नीतेश कुमार कथित तौर पर एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि बच्ची अपने नाना के गांव में रहती थी। पुलिस ने नीतेश कुमार को भी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया।
पुलिस ने एक अन्य किशोरी भी बरामद की
इसके अलावा एक तीसरे मामले में पुलिस ने जिले के बैरिया बाजार में एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है। इसके साथ ही लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में चांदपुर गांव निवासी धीरज राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा है, जबकि आरोपी को जेल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
44 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines