उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पांच साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट चाकू से जला दिया गया. इस मामले में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर, प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि नर्सरी में पढ़ने वाले पांच साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स को गर्म चाकू से जलाया गया.

---विज्ञापन---

मामला वाराणसी के पांडेपुर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल का है. शिकायत के मुताबिक, बच्चे ने टीचर प्रीति कुशवाहा से टॉयलेट जाने की इजाजत मांगी, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया. इसके बाद बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया. इसके बाद टीचर बच्चे को दूसरे कमरे में ले गईं, चाकू गर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को जला दिया.

---विज्ञापन---

इसके साथ ही टीचर पर बच्चे को पीटने का भी आरोप लगाया गया है.

---विज्ञापन---

जब बच्चा घर लौटा तो उसने इसके बारे में घरवालों को बताया. जिसके बाद घरवालों ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने टीचर, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

---विज्ञापन---

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए इसे दर्दनाक और खौफनाक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, 'ये एक बेहद गंभीर मामला है जिसका दर्दनाक और खौफनाक असर उस बच्चे पर जीवनभर हो सकता है. टीचर्स में इतनी समझ तो होनी चाहिए कि उन्हें बच्चों से हमदर्दी और इंसानियत से पेश आना चाहिए. तत्काल यथोचित कार्रवाई हो!'

---विज्ञापन---