हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने ओडिशा की भी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया था।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को दी बधाई

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के सभी लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई। दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली यह ट्रेन देश की राजधानी को देवभूमि से और तेज गति से जोड़ेगी। वंदे भारत से दिल्ली-देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय भी काफी कम हो जाएगा। पीएम ने कहा कि अभी मैं कुछ देर पहले ही तीन देशों की यात्रा करके लौटा हूं। आज पूरा विश्व भारत को बहुत उम्मीदों से देख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के लोगों ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है। विश्व के लोग भारत को समझने के लिए और देखने के लिए भारत आना चाहते हैं। ऐसे में उत्तराखंड जैसे सुंदर राज्यों के लिए यह बहुत बेहतरीन अवसर है। इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में ‘वंदे भारत ट्रेन’ भी उत्तराखंड की मदद करने वाली है।

मैंने कहा था, ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा

उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड देवभूमि है, मुझे याद है… जब मैं बाबा केदारनाथ का दर्शन करने गया था तो दर्शन के बाद अनायास ही मेरे मुख से कुछ पंक्तियां निकली थीं। ये पंक्तियां थीं कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा।

यह भी पढ़ें: Akhila BS Success Story: अखिला ने 5 साल की उम्र में खोया था एक हाथ, दिव्यांगता को मात देकर क्रैक की UPSC

उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए, विकास को आगे बढ़ा रहा है, वो बहुत सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करना होगा।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम धामी ने किया निरीक्षण

बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा था कि उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए आज सुबह 11 बजे मैं दिल्ली और देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाऊंगा। कार्यक्रम को लेकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर पूरी तैयारी की गई थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया।

दो दिन पहले हुआ था वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल

दो दिन पहले दिल्ली से देहरादून चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया था। इस दौरान ट्रेन के लोको पायलट, मैनेजर और सहायक ट्रेन को लेकर रवाना हुए। ये ट्रेन सहारनपुर से होते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक पहुंची।

18 मई को ओडिशा को भी मिली थी पहली वंदे भारत

बता दें कि इसी 18 मई को पीएम मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। ये ट्रेन पुरी-हावड़ा और भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी के बीच की 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी। बताया गया है कि 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें