Vande Bharat Train Hit Handcart Woman And Two Daughters Killed in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार की शाम वंदे भारत ट्रेन से एक रेहड़ा (ठेला) टकरा गया। चपेट में आकर महिला और दो बेटियों की मौत हो गई। यह हादसा परिवार के मुखिया के सामने हुआ। वह क्रॉसिंग पर बिखरे शवों को देखकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रेन को रोकना पड़ा। फिर अपने गंतव्य को रवाना हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ठेले पर बैठी थी महिला और दोनों बेटियां
पुलिस अधीक्षक (शहर) पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना तब हुई जब कासमपुर मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग के गेट बंद थे। 40 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों रविवार शाम क्रॉसिंग पार कर रही थीं। कंकरखेड़ा के अशोकपुरी के रहने वाले नरेश ठेला चला रहे थे। पीछे उनकी पत्नी लक्ष्मी उर्फ मोना और दो बेटियां बैठी थीं। सभी घर लौट रहे थे। क्रॉसिंग पार करते समय वंदे भारत ट्रेन आ गई। ठेले का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकराया। इससे लक्ष्मी और उसकी दोनों बेटियों मनीषा (14) और चारू (7) की मौत हो गई।
ट्रेन के निकलने के बाद नरेश घटनास्थल की तरफ दौड़ा। जहां उसने पत्नी और बेटियों को मृत पाया। तीनों के शवों को देखकर वह बेहोश हो गया। हादसे की सूचना पाकर सदर, कंकरखेड़ा, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची।
जांच के लिए टीम गठित
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम लगाई गई है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कुछ मिनट के लिए ट्रेन रुकी थी। फिर देहरादून के लिए रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में 700 पार हुआ मुर्गा, 20 Kg आटे का भाव तीन हजार रुपए, प्रशासन को तय करनी पड़ी कीमतें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines