Vande Bharat Train Accident in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। दौड़ती ट्रेन के आगे किसी जानवर के आने और ट्रेन के उससे टकराने से हादसा हुआ है। टक्कर लगते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो ट्रेन यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसा छलेसर एत्मादपुर के बीच हुआ है और काफी देर तक हाईटेक ट्रेन के पहिये थमे रहे।
ट्रेन वाराणसी से आगरा आ रही थी। गनीमत रही थी कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों में एक बार अफरा तफरी जरूर मच गई थी। जानवर से टकराने के बाद ट्रेन का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हुआ है। रेलवे इंजीनियरों ने मौके पर आकर ट्रेन की जांच की। पुलिस टीम ने आकर हादसे की जांच की। वहीं रेल मंत्रालय ने इस हादसे की जांच रिपोर्ट भी तलब की है।
बिहार में ट्रेन हादसा होते-होते बचा
बता दें कि बीते दिन बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया था। अगर ट्रेन उस टूटी हुई पटरी के ऊपर से गुजरती तो डिरेल होती और यात्रियों की जान जा सकती है, लेकिन लोको पायलट ने समय रहते पटरी देख ली और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे हादसा होने से बच गई। हादसा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतमस्थान छपरा जंक्शन के बीच सेंगर टोला गांव के पास हुआ। किसी ने पटरी तोड़ रखी थी।
कोलकाता से गाजीपुर जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन इस ट्रैक पर आ रही थी कि ट्रैकमैन ने तुरंत लाल झंडी दिखाई। लोको पायलट ने पटरी टूटी देखी और ब्रेक लगाकर ट्रेन पहले ही रोक दी। करीब 4 इंच पटरी टूटी थी। लोको पायलट दीपक कुमार और सहायक लोको पायलट शुभांशु राज ने मिलकर फैसला लिया और 100 मीटर पहले ट्रेन रोककर पैसेंजरों की जान बचाई। रेलव अधिकारियों ने इस हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
15 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
15 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
16 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines