UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में बुधवार सुबह घने कोहरे (Dense Fog) के कारण कई सड़क हादसे हुए। जिले के बघागड़ा इलाके में पांच से छह सड़क हादसों में 16 से अधिक लोग घायल हो गए। इन हादसों में एक बस भी शिकार हुई। कोहरे कारण बस पलट गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोहरे में नहीं दिखी सड़क
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में घने कोहरे के कारण कई वाहनों को नुकसान हुआ है। यहां कोहरे में दृश्यता काफी कम होने के कारण एक बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। वहीं सामने से आ रहा एक ट्रक भी बुरी तरह से हादसे का शिकार हो गया। ट्रक में लोड सारा सामान और सब्जियां सड़क पर फैल गईं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1605449267073933313
अस्पताल में भर्ती कराए घायल
सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी काफी संख्या में वहां पहुंच गए। बता दें कि इस सप्ताह में रविवार से पड़ रहे घने कोहरे के कारण एक के बाद एक हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अगले 2-3 तीन घने कोहरे का अलर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोरखपुर की एसडीएम सदर ने बताया कि वाहनों की टक्कर से कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी की हालत गंभीर नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। वाहन चालकों से अनुरोध है कि सावधानी से वाहन चलाएं। घने कोहरे के कारण ही गोरखपुर में हाईवे पर बसों और ट्रकों के पलटने से कई वाहन आपस में भिड़ गए।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
42 mins agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines