हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Uttrakhand Weather: मंदाकिनी नदी ने खतरे के निशान को किया पार, मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

विज्ञापन
मंदाकिनी नदी

Uttrakhand Weather: आसमान से बरस रही आफत से पहाड़ों की जनता सहमी हुई है। मौसम विभाग ने देश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इनमें हिमाचल, उत्तराखंड और पश्चिमी बंगाल का नाम शामिल हैं बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

देहरादून मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 24 घंटे में देहरादून, पौडी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही प्रदेश के 6 जिलों में बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। लगातार हो रही बारिश के कारण चमोली में देर रात मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। जिसके कारण नदी का पानी कई घरों में घुस गया। प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए निचले बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

अब तक 650 करोड़ का नुकसान

चमोली के पीपलकोटी में अत्यधिक बारिश के कारण गंदे नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया। आपदा प्रबंधन विभाग की मानें तो उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण अब तक प्रदेश को लगभग 650 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। सीएम धामी के निर्देश पर बारिश के कारण प्रभावित जगहों पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें