हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

हरिद्वार में कांवड़ खंडित होने पर बवाल, पुलिस जीप और रोडवेज बस पर किया पथराव

हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। बताया जा रहा है कि इस बीच असामाजिक तत्वों ने पुलिस जीप और एक रोडवेज बस पर पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी

उत्तराखंड के हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया। इस बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने रोडवेज बस और थाना मोबाइल जीप पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। रोडवेज बस में बैठी सवारी बाहर निकलकर सड़क पर आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 2 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी पहचान कर पकड़ा जाएगा।

असामाजिक तत्वों ने किया पथराव

शनिवार को बहादराबाद टोल प्लाजा के पास कुछ कांवड़िए गुजर रहे थे। तभी एक कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कांवडियों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। बताया जा रहा है कि इस बीच असामाजिक तत्वों ने पुलिस जीप और एक रोडवेज बस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। थोड़ी देर बाद भारी पुलिस ने मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हंगामा कर रहे दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया है।

रोडवेज बस और थाना मोबाइल वाहन के शीशे टूटे

बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान रोडवेज बस और थाना मोबाइल जीप के शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने मौके पर तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई।

दो गिरफ्तार, वाहन किए सीज

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज कर दिया गया है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें