Uttrakashi Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक और बादल फटा है और अब हर्षिल घाटी में प्राकृतिक आपदा आई है। बादल आर्मी बेस कैंप के पास फटा है, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि पहाड़ी से तेज प्रवाह के पानी नीचे की ओर आ रहा है। ऊपर आसमान में काले घने बादल छाए हैं। वहीं हर्षिल घाटी में बादल फटने से आया मलबा आर्मी बेस कैंप और हेलीपैड को बहा ले गया। सेना के जवानों समेत करीब 200 लोगों के लापता होने की आशंका है। कैंप में 14 राजपूताना राइफल रेजिमेंट तैनात थी।
हर्षिल घाटी में ऐसे मची है तबाही
ता दें कि हर्षिल घाटी की कई उपघाटियों में आज बादल फटने की घटनाओं से धाराली, हर्षिल और सुक्की जैसे क्षेत्रों में तबाही मच गई है। हर्षिल के पास मंदाकनी गदेहरा (छोटी नदी) है, जिसके पास अब झील बन रही है। प्राकृतिक आपदा के चलते कई जगहों पर भूस्खलन होने और बाढ़ आने की स्थिति बन गई है। धराली गांव में खेड़ा गाड़ के पास भारी मलबा आने से गांव प्रभावित हुआ है। हर्षिल क्षेत्र में ताल गाड़ में भूस्खलन हुआ है। वहीं, सुक्की गांव के सामने बह रही भेला गाड़ में बाढ़ आने की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
धराली गांव के ऊपर भी फटा बादल
बता दें कि हर्षिल घाटी से पहले धराली गांव के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटा था, जिसके बाद पहाड़ी से भारी मलबा, पानी और बड़े-बड़े पत्थर आए। इस मलबे और पानी ने पूरे धराली गांव को तबाह कर दिया। गांव में बने घर बह गए और घरों में रहने वाले लोग मलबे के नीचे दब गए। कुछ लोग समय रहते जान बचाने में कामयाब हो गए। वहीं 4 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। 50 से ज्यादा लोग मलबे के नीचे दबे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड CM पुष्कर धामी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपदा पर शोक जताया है।
राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें
बता दें कि धराली और हर्षिल में बादल फटने की घटना के बाद भटवाड़ी से लेकर चिन्यालीसौड़ के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को घर खाली करने का आदेश जारी किया गया है। आपदा की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, SDRF अरुण मोहन जोशी के निर्देशानुसार सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया है। SDRF की कुल 10 टीमें बचाव में जुटी हैं। पोस्ट गंगोत्री और भटवाड़ी की टीमें भी मौके पर पहुंची हुई हैं। SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट से 50 जवानों को विक्टिम लोकेटिंग कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, कटिंग टूल्स, आरआरसॉ, रोटरी हैमर ड्रिल, डायमंड टिप चैन सॉ, पोर्टबल जेनरेटर, मेडिकल ऐडस और सैटेलाइट फोन इत्यादि के साथ भेजा गया है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
6 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
18 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines