DSP Anuj Chaudhary statement: संभल कोतवाली में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई, इसमें CO अनुज चौधरी ने कहा कि साल में 52 शुक्रवार होते हैं और होली सिर्फ एक बार आती है। अगर किसी मुस्लिम को लगता है कि होली के रंगों से खेलना उसके धर्म को प्रभावित करता है तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें कोई रंग लगाता है, उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए। संभल के CO ने कहा कि जैसे मुस्लिम ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं ठीक उसी प्रकार हिंदू भी होली का इंतजार करते हैं।
होली से पहले हुई शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों के नेताओं ने भाग लिया। होली से कुछ दिन पहले समाज में सांप्रदायिक तनाव को दूर करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। बता दें कि अनुज चौधरी 24 नवंबर को शाही मस्जिद में हुई झड़प के बाद से खबरों में हैं। उन्हें वर्दी में भगवान हनुमान की गदा लेकर धार्मिक जुलूस का नेतृत्व करते हुए भी देखा गया।
संभल की शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे
संभल के सीओ ने कहा कि जैसे मुस्लिम ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं। उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि वे आपत्ति करने वाले लोगों पर रंग न डालें। उन्होंने कहा कि अगर कोई उपद्रवी गलत काम करता हुआ पाया जाता है तो उसको नहीं बख्शा जाएगा। संभल की शांति व्यवस्था को हम नहीं बिगड़ने देंगे।
ये भी पढ़ेंः प्रयागराज के महाकुंभ से यूपी की बदली छवि, पूरी दुनिया ने नए भारत का नया उत्तर प्रदेश देखा
संभल सीओ ने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अनुज चौधरी ने देश के लिए कई मेडल जीते हैं। इसके अलावा सपा नेता आजम खान से बहस के बाद भी वे काफी सुर्खियों में रहे थे। संभल हिंसा के बाद उन्होंने बयान देकर कहा था कि पुलिस को भी आत्मरक्षा का अधिकार है, पुलिसकर्मी मरने के लिए पुलिसबल में भर्ती नहीं हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ में क्यों नहीं गए मोहन भागवत? अजय राय ने उठाए ये सवाल
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines