कौशांबी में प्रेमी-प्रेमिका का मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी कहीं दूसरी जगह तय होने की वजह से दोनों लोगों ने मिलकर एक पशुबाड़े में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी किसी और से अगले महीने होने वाली थी जिसके चलते प्रेमी-प्रेमिका चिंतित थे। एक दूसरे के न हो पाने के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
अगले महीने 8 तारीख को होनी थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव 18 वर्षीय रंजीत कुमार राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था। उसके गांव की ही 20 वर्षीय सरिता से कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, किंतु युवती के घर वालों ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी थी। जो की अगले महीने की 8 तारीख को होनी थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका दोनों परेशान थे।
प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी के फंदे पर लटककर दे दी जान
बता दें कि 4 दिन पहले युवक रंजीत कुमार राजस्थान से वापस घर आया था। उसके बाद शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के पशुबाडे में छत के चूल्ले से एक ही दुपट्टे से लटकता रंजीत और सरिता का शव मिला। इसके बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को कॉल करके सूचना से अवगत कराया।
फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। इस पूरी घटना को लेकर मौके पर पहुंचे सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी का कहना था, कि रंजीत और सरिता का लटकता हुआ शव मिला है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम मौजूद है, पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
4 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
5 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
11 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
13 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
14 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
14 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
16 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines