Uttarkashi Tunnel : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिलक्यारा सुरंग में दीपावली के दिन 41 मजदूर फंस गए थे। सुरंग के मलबे में दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में 17 दिन का समय लग गया। टनल के अंदर इन मजदूरों ने 17 दिन कैसे काटे? इसे लेकर पहली तस्वीर सामने आई है। सुरंग के अंदर इन मजदूरों ने वे सारे काम किए, जो एक आदमी अपने दिनचर्या में करता है। बाहर निकलने के बाद मजदूरों ने अपनी आपबीती बताई है।
टनल के अंदर की आई पहली तस्वीर
उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जिंदगी बचाने के लिए 17 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस बचाव कार्य में विदेशी मशीनें, विदेशी एक्सपर्ट और भारतीय एजेंसियों की टीमें दिनरात जुटी रहीं। सुरंग के अंदर से आई पहली तस्वीरों में पाइपलाइन से भेजे गए भोजन दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक मजदूर बैठा और दूसरा सो रहा है। बोतलों में भरकर मजदूरों के लिए खाना भेजा गया। जहां सारे बोतल रखे गए हैं वहीं पर फलों में केला और सेब भी नजर आ रहा है। साथ ही सरसों तेल के 4 बोतल भी दिख रहे हैं। टनल के अंदर काफी स्पेस है, जहां श्रमिकों ने खाना-नहाने के साथ खेलते हुए 17 दिन बिताए हैं।
यह भी पढ़ें : Uttarkashi Tunnel Rescue: योग-मॉर्निंग वॉक करते थे मजदूर, PM मोदी बोले- बाबा केदारनाथ की बनी रही कृपा
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
दूसरी तस्वीर में सेल्फी लेते नजर आए मजदूर
दूसरी तस्वीर में सारे मजदूर एक साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ मजदूरों के हाथ में मोबाइल फोन भी है, जो अपनी सेल्फी ले रहे हैं। संकट की इस घड़ी में भी श्रमिकों के चेहरे खिले हुए हैं. उनके चेहरे पर किसी तरह के डर का माहौल नहीं दिख रहा है।
जानें खाली समय में क्या करते थे मजदूर
उत्तरकाशी टनल के अंदर मजदूर नहाने खाने के साथ खेलते भी थे। झारखंड के मजदूर चमरा ओरांव ने सुरंग से बाहर आने के बाद बताया कि उसने मोबाइल पर लूडो खेलकर 17 दिन व्यतीत किया। सुरंग के अंदर काफी जगह थी। हमलोग पहाड़ी के पानी से नहाते थे और शौच के लिए एक अलग स्थान तय रखा था। खाने-पीने की कोई भी कमी नहीं थी।
सुरंग से निकले सबा अहमद ने प्रधानमंत्री मोदी को बताई आपबीती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन के जरिये मजदूरों से बातचीत की। इस दौरान युवा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के सबा अहमद ने पीएम मोदी को बताया कि सुरंग के अंदर हमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। हमलोग एक साथ बैठकर खाना खाते थे और फिर मॉर्निंग वॉक भी करते थे। साथ ही सुबह योग भी करते थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी हमलोगों से बातचीत करते थे।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
44 mins agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
9 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
12 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines