Uttarkashi Tunnel Rescue: 17 दिन चली जंग में सबसे पहले बाहर आए विजय, सफलता के बाद कुछ ऐसा बना माहौल

17 दिन से सिल्कयारा सुरंग में फंसे मजदूर जब सकुशल बाहर निकाल लिए गए तो उनका इंतजार कर रहे उनके परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

Uttarkashi Tunnel Rescue

उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। करीब 17 दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जिस व्यक्ति को सबसे पहले बाहर निकाला गया उसका नाम विजय है। विजय को एनडीआरएफ कर्मचारियों ने शाम 7.28 बडे स्ट्रेचर पर बाहर निकाला। झारखंड के खूंटी जिले के गुमड़ गांव के रहने वाले विजय होरो ने 17 दिन के बाद खुली हवा में सांस लेने के बाद कहा कि अब मुझे बड़ी राहत मिली है और मैं बहुत खुश हूं।

विज्ञापन

डर था मगर हार नहीं मानी…
इस सुरंग में उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के रहने वाले सत्यदेव भी फंसे थे। सत्यदेव ने कहा कि दम घुटने वाली परिस्थितियों में इतने दिन गुजारना बेहद चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी इस तरह का अनुभव नहीं किया था… मुझे बहुत डर लग रहा था लेकिन बाहर की दुनिया से लगातार बने रहे संपर्क ने मुझे हार नहीं मानने दी।

विज्ञापन

‘पहले बड़े बेटे को खोया, छोटे को नहीं खो सकता था’
बता दें कि सुरंग में फंसे हुए लोगों के परिजन और साथी घटनास्थल के पास ही डटे हुए थे। इनमें से एक थे चौधरी लाल जिनका 22 साल का बेटा मनजीत भी सुरंग में फंसा हुआ था। बेटे के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद चौधरी लाल ने कहा कि पहले मैं इस रेस्क्यू मिशन के परिणाम और अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित था। उन्होंने कहा, ‘मेरे बड़े बेटे की करीब एक साल पहले मुंबई में एक ऊंची इमारत पर काम करते हुए बिजली का झटका लगने से मौत हो गई थी। मैं अपने दूसरे बेटे को वैसी ही परिस्थितियों में खोते हुए नहीं देख सकता था।’

विज्ञापन

सुरंग में फंसे वीरेंद्र किसकू की पत्नी रजनी भी लंबे समय से अपने पति का इंतजार कर रही थीं। वीरेंद्र के बाहर निकलने के बाद रजनी ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि घर पहुंचने के बाद मैं अपने पति का पसंदीदा भोजन पकाऊंगी। मेरे बच्चे अपने पिता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑपरेशन को लेकर बोले केंद्रीय गृह मंत्री शाह
इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे थे और इससे पता चलता है कि वह कितने संवेदनशील हैं। शाह ने कहा कि मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करता हूं। इस ऑपरेशन में शामिल सभी एजेंसियां और लोग बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ