Uttarkashi Tunnel Rescue: इस समय पूरा देश उत्तराखंड के उत्तरकाशी में के टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकालने की दुआ कर रहा है। मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मैन्युअल ड्रिलिंग की जा रही है। जहां प्रशासन अपना काम कर रहा है, वहीं देवभूमि की महिलाएं इन मजदूरों की सलामती और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अपने बाबा बौखनाग देवता की पूजा कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि उन्हें अपने बाबा बौखनाग देवता पर पूरा भरोसा है कि वो उनकी प्राथना सुनेंगे और टनल में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकालेंगे।
नाग देवता की पूजा
नाग देवता की पूजा करते हुए देव भूमि की महिलाएं झुंड में लोक गीत गा रही हैं। न्यूज 24 से बात करते हुए एक महिला ने बताया कि वो अपने नाग देवता की पूजा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के लिए कर रही है। उन्होंने बताया कि गाना गा कर उन्हें प्रसन्न करने कोशिश कर रही हैं, ताकि नाग देवता उनकी पुकार सुन लें और सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकाल जाए। वहीं, दूसरी महिला ने कहा कि, वो सब सिर्फ इतना चाहती हैं कि टनल में फंसे सभी भाई और बेटे सकुशल बाहर आ जाए।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सीएम धामी ने भी की नाग देवता की पूजा
बता दें कि, हाल ही में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और विदेश से आए इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने भी बाबा बौखनाग देवता की पूजा-अर्चना की थी।
यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue: 41 जिंदगियों को बचाने सुरंग के अंदर पहुंची NDRF की टीम, जनरल वीके सिंह भी मौजूद
खुशखबरी चंद घंटों दूर
हाल ही में आए अपडेट के अनुसार, प्रशासन द्वारा की जा रही मेहनत आखिरकार रंग ले आई है। 17 दिन से चल रही कोशिशें कामयाब होती दिख रही हैं। 25 बचाव एजेंसियां सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकाल रही हैं। मैन्युअली वर्टिकल ड्रिलिंग करके, रैट होल माइनिंग करके मजदूरों को सुरक्षित और जिंदा सुरंग से निकाला जा रहा है। अब बस कुछ ही घंटों में सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। ऐसा लग रहा है कि बाबा बौखनाग देवता से की गई प्रथना असर होना शुरू हो गया है।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
26 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
2 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
10 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
22 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines